G20 kya hai
G20 Summit: जी20 में शामिल देशों की क्या है हैसियत; कौन सा देश है सबसे अव्वल, भारत का क्या है रुतबा? G20 Summit: जब जी20 जैसे प्रभावशाली समूह का शिखर सम्मेलन हो रहा हो ऐसे में यह जानना काफी अहम हो जाता है इस समूह में शामिल देशों की हैसियत क्या है? ग्लोबल इकोनॉमी में उनका रुतबा क्या है? आइए जानते हैं इस बार नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले समूह के स्थाई देशों में कौन कितने पानी में है भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का आगाज हो चुका है। G-20 का 18वां शिखर सम्मेलन इस साल 9 और 10 सितंबर को हो रहा है। नई दिल्ली स्थिति भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर से आए राष्ट्रप्रमुखों और प्रतिनिधियों का स्वागत कर रहे हैं। वैश्विक अर्थव्यस्था में करीब 80 फीसदी से अधिक का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह जी20 के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करना भारत बड़ा गर्व का मौका है। ग्लोबल इकोनॉमी में जी 20 की हिस्सेदारी 80 फीसदी जी-20 को सबसे बड़ा वैश्विक संगठन माना जाता है। इसके सदस्य देशों में भारत के अलावा फ्रांस, चीन, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया,...